डोईवाला के राजकीय विद्यालय में ड्रग्स मुक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण
डोईवाला के राजकीय विद्यालय में ड्रग्स मुक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण
डोईवाला
उत्तराखण्ड आबकारी विभाग द्वारा संचालित “ड्रग्स मुक्त उत्तराखण्ड” अभियान के अंतर्गत आज राजकीय माध्यमिक विद्यालय, डोईवाला, देहरादून में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में विद्यालय की कक्षा 6, 7 एवं 8 के विद्यार्थियों ने प्रधानाचार्य एवं विद्यालय स्टाफ के साथ उत्साहपूर्वक सहभागिता की। आबकारी विभाग की टीम का नेतृत्व रेखा जियाल भट्ट ने किया।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में 45 पौधों का रोपण किया गया, जिनमें जामुन, आंवला, अर्जुन सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे शामिल थे। विद्यार्थियों को पौधारोपण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण तथा ड्रग्स से दूर रहकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन अपनाने का संदेश भी दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों का उत्साह एवं सहभागिता अत्यंत सराहनीय रही। आबकारी विभाग ने विद्यालय परिवार के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम युवाओं में पर्यावरण संरक्षण और ड्रग्स मुक्त समाज के निर्माण के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
