उत्तराखंडटिहरी गढ़वालथत्यूड़धनोल्टी

शिक्षण संस्थान के 25 वर्ष रहे बेमिसाल: कमलेश सकलानी ने पूरी की राजकीय सेवा की रजत जयंती

शिक्षण संस्थान के 25 वर्ष रहे बेमिसाल: कमलेश सकलानी ने पूरी की राजकीय सेवा की रजत जयंती

 

थत्यूड़/सकलाना-

अटल उत्कृष्ट शहीद नागेंद्र दत्त सकलानी इंटर कॉलेज, पुजार गांव (सकलाना) में जीव विज्ञान के प्रवक्ता कमलेश सकलानी ने राजकीय सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती मनाई। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय परिवार एवं छात्र-छात्राओं के साथ सहभोज कर अपनी खुशी साझा की।

कमलेश सकलानी ने कहा कि 25 वर्षों की शिक्षकीय यात्रा में उन्हें अनेक उतार-चढ़ाव देखने को मिले, लेकिन हर अनुभव ने उन्हें नई सीख दी। उन्होंने कहा कि उनके पढ़ाए कई छात्र आज विभिन्न राजकीय सेवाओं में कार्यरत हैं और यही एक शिक्षक की सबसे बड़ी उपलब्धि है।

राजकीय सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर विद्यालय परिवार एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। समाजसेवी अनिल हटवाल ने कहा कि प्रवक्ता  कमलेश सकलानी शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहते हैं और उन्होंने दोनों क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!