उत्तराखंड कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत और अमेन्द्र बिष्ट बने प्रदेश सचिव
धनोल्टी एक्सप्रेस न्यूज़
देहरादून (अमित नौटियाल)- उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की है। गोदावरी थापली को प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा 24 उपाध्यक्ष, 36 महासचिव और 107 सचिव नियुक्त किए गए हैं। नई टीम में वरिष्ठ नेताओं के साथ युवा चेहरों को भी शामिल किया गया है। वहीं डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं अमेन्द्र बिष्ट को भी प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही उन्हें S.I.R. कमेटी का सदस्य भी नामित किया गया है।
दोनों नेताओं की नियुक्ति पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनमोहन मल्ल, जौनपुर प्रधान संगठन के अध्यक्ष प्रदीप कवि, जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह रावत, सुरेंद्र रावत, अखिलेश उनियाल, नैनबाग ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपचंद सजवाण, थत्यूड़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राम प्रकाश चमोली, सकलाना ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजेंद्र बिष्ट, थौलधार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवपाल सहित पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने खुशी व्यक्त करते हुए कांग्रेस हाईकमान का आभार जताया।
