Friday, August 7, 2026
Latest:
उत्तरकाशीउत्तराखंड

सुरक्षा प्राथमिकता: गंगोत्री धाम में उफनती भागीरथी के बीच उत्तरकाशी पुलिस ने श्रद्धालुओं के लिए जारी की एडवाइजरी

सुरक्षा प्राथमिकता: गंगोत्री धाम में उफनती भागीरथी के बीच उत्तरकाशी पुलिस ने श्रद्धालुओं के लिए जारी की एडवाइजरी

उत्तरकाशी- उत्तरकाशी पुलिस द्वारा गंगोत्री धाम में कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। कांवड़ भरने और स्नान के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए पुलिस बल मुस्तैदी से श्रद्धालुओं को आवश्यक सुरक्षा हिदायतें दे रहा है।

​वर्तमान में बरसात के मौसम के कारण भागीरथी नदी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है और बहाव बेहद तीव्र है। स्थिति को देखते हुए घाटों पर तैनात पुलिस जवान श्रद्धालुओं को सतर्क रहने का परामर्श दे रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि श्रद्धालु केवल निर्धारित एवं सुरक्षित घाटों पर ही कांवड़ भरें और स्नान करें। नदी के तेज बहाव, फिसलन वाले पत्थरों तथा प्रतिबंधित क्षेत्रों की ओर जाने पर पूरी तरह मनाही है।

​उत्तरकाशी पुलिस ने सभी कांवड़ियों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करें और जल भरते समय अनावश्यक जोखिम न उठाएं। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि किसी भी आपात स्थिति में श्रद्धालु तुरंत नजदीकी पुलिसकर्मी से संपर्क करें या आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों पर सूचना दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!