उत्तरकाशीउत्तराखंड

​गंगोत्री-गोमुख धाम पहुंचे लगभग 62 हज़ार कांवड़िये; सजवाण ने शिवरात्रि पर्व पर कांवड़ियों को दी शुभकामनाएं 

​गंगोत्री-गोमुख धाम पहुंचे लगभग 62 हज़ार कांवड़िये; सजवाण ने शिवरात्रि पर्व पर कांवड़ियों को दी शुभकामनाएं 

उत्तरकाशी

गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण ने पवित्र श्रावण मास में आयोजित कांवड़ यात्रा के सफल एवं सुचारु संचालन के लिए राज्य सरकार, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन तथा यात्रा व्यवस्थाओं में जुटे सभी विभागों एवं कर्मचारियों का आभार जताया है।

​पूर्व विधायक सजवाण ने कहा कि उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री एवं गोमुख धाम से पवित्र गंगाजल लेकर भगवान भोलेनाथ को अर्पित करने के लिए इस वर्ष लगभग 62 हज़ार कांवड़ यात्री पहुंचे।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं और यातायात व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए प्रयास बेहद सराहनीय रहे।

​ अधिकारियों की मुस्तैदी से सुगम हुई यात्रा:

सजवाण ने कहा कि यात्रा के दौरान स्वयं जिलाध्यक्ष, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक धरातल पर मुस्तैद दिखे। स्वास्थ्य सेवाओं से लेकर हर आवश्यक सुविधा का कांवड़ियों के लिए पूरा ध्यान रखा गया, जिससे यात्रा अत्यंत सुचारु, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री तथा पूरे प्रशासनिक तंत्र का आभार व्यक्त किया।

​ शिवरात्रि पर सुख-समृद्धि की कामना

महाशिवरात्रि के पावन पर्व की पूर्व संध्या पर पूर्व विधायक ने सभी कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान शिव और मां गंगा सभी के जीवन में सुख, समृद्धि व ऐश्वर्य लाएं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि देवभूमि आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु की मां गंगा के प्रति अटूट आस्था सदैव बनी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!