ब्लॉक प्रमुख सीता पंवार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने यूजेवीएनएल अधिकारियों से की मुलाकात, जौनपुर व बांध प्रभावित क्षेत्रों के जनहित मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा
ब्लॉक प्रमुख सीता पंवार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने यूजेवीएनएल अधिकारियों से की मुलाकात, जौनपुर व बांध प्रभावित क्षेत्रों के जनहित मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा
टिहरी- जौनपुर ब्लॉक प्रमुख सीता पंवार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड के अधिशासी निदेशक और उप महाप्रबंधक से मुलाकात कर जौनपुर क्षेत्र और बांध प्रभावित क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि जौनपुर क्षेत्र के विकास में UJVNL की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। परियोजनाओं से जुड़े कार्यों और उपलब्ध संसाधनों का लाभ स्थानीय जनता तक पहुंचे। प्रभावित क्षेत्रों की मूलभूत आवश्यकताओं को प्राथमिकता मिले, इसके लिए निगम स्तर से प्रभावी पहल आवश्यक है।
ब्लॉक प्रमुख सीता पंवार ने अधिकारियों से आग्रह किया कि जौनपुर क्षेत्र के जनहित और बांध प्रभावित क्षेत्रों की प्राथमिक आवश्यकताओं को चिन्हित कर उनके समाधान के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए।
भाजपा ओबीसी मोर्चा उत्तराखंड के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश नौटियाल ने कहा कि क्षेत्र की जनता से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता दिलाने के लिए जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभागों के बीच निरंतर समन्वय आवश्यक है। उन्होंने UJVNL से जौनपुर क्षेत्र के लिए जनहितकारी और विकासात्मक कार्यों में सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।
