SVEEP के तहत चुनावी जागरूकता कार्यशाला आयोजित
SVEEP के तहत चुनावी जागरूकता कार्यशाला आयोजित
नैनबाग- धनोल्टी विधानसभा के तहसील नैनबाग अंतर्गत भाग संख्या-39, राजकीय इंटर कॉलेज गरखेत में SVEEP के तहत चुनावी जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला में स्वीप प्रभारी, विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण तथा BLO द्वारगढ़ एवं BLO कुदाऊं ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों को मतदान के महत्व, लोकतांत्रिक व्यवस्था में उनकी भूमिका तथा एक जागरूक एवं जिम्मेदार मतदाता के कर्तव्यों की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों एवं मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने मतदाता जागरूकता और लोकतंत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार भी साझा किए।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में ELC का गठन किया गया। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को निर्वाचन प्रक्रिया, मतदाता अधिकारों एवं लोकतांत्रिक सहभागिता से जुड़ी गतिविधियों से निरंतर जोड़ा जाएगा।
कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को मतदान के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ उनके माध्यम से जागरूक, जिम्मेदार एवं सशक्त लोकतंत्र की भावना को समाज तक पहुंचाना रहा।
