हटवाल गांव मुख्य बाजार में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
हटवाल गांव मुख्य बाजार में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
थत्यूड/सकलाना- हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा अभियान के तहत हटवाल गांव मुख्य बाजार में निकली भव्य तिरंगा यात्रा। तिरंगा यात्रा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय हटवाल गांव से मुख्य बाजार तक निकली जिसमें व्यापारियों ग्रामीणों को हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा अभियान के बारे में जागरूक किया। प्रधानाध्यापिका गुड्डी रौतेला व शिक्षिका अनिता उनियाल ने सभी से हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 से 17 अगस्त तक अपने घरों में तिरंगा ध्वज सम्मान सहित फहराने का आवाहन किया।
सामाजिक कार्यकर्ता अनिल हटवाल ने कहा कि देश के PM मोदी के आवाहन पर हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा हर मन तिरंगा का आवाहन किया सभी भारतवासी इस स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में राष्ट्र ध्वज तिरंगा फहराया और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर विकसित राष्ट्र का संकल्प लें। और वंदेमातरम के 150वी वर्षगांठ भी है। कार्यक्रम में स्काउट गाइड ट्रेनर अनिता उनियाल, हेमा रावत, यशुबाला उनियाल, सामाजिक कार्यकर्ता हुकम सिंह, प्रधानपति सचिन हटवाल, शंकर कनिष्का साक्षी दिव्य अर्जुन, अनुराग सोनिका आदित्य मोनिका राधिका आदि छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
