उत्तराखंड

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

 

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

टिहरी

राजकीय महाविद्यालय खाड़ी, टिहरी गढ़वाल में रेड क्रॉस समिति एवं इतिहास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विश्व युवा दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का हाइब्रिड मोड पर आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय “युवा शक्ति, राष्ट्र निर्माण और सामाजिक उत्तरदायित्व” रहा।

 

कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती वंदना एवं अतिथि परिचय के साथ हुआ। वेबिनार में मुख्य वक्ता के रूप में प्रो. योगाम्बर सिंह फर्सवाण, पर्यावरणीय पुरातत्व विशेषज्ञ, हेमवती नन्दन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय, श्रीनगर गढ़वाल ने युवाओं की राष्ट्र निर्माण में भूमिका तथा सांस्कृतिक विरासत संरक्षण पर व्याख्यान दिया।

 

विशिष्ट वक्ता राहुल डबराल, राज्य निदेशक, मेरा भारत, उत्तराखंड ने युवाओं को सामाजिक जागरूकता, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र सेवा के प्रति प्रेरित किया। ओंकार बहुगुणा, अध्यक्ष, उत्तराखंड रेड क्रॉस सोसाइटी, देहरादून ने मानव सेवा, आपदा प्रबंधन एवं रेड क्रॉस की गतिविधियों में युवाओं की भागीदारी पर प्रकाश डाला। प्रो. जानकी पंवार, सेवानिवृत्त प्राचार्य, डॉ. पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार ने नैतिक मूल्यों, शिक्षा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व पर अपने विचार व्यक्त किए।

 

कार्यक्रम की संयोजक डॉ. ईरा सिंह, सहायक प्राध्यापक, इतिहास विभाग एवं संयोजक रेड क्रॉस समिति ने अतिथियों, प्रतिभागियों एवं छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए कहा कि युवाओं की सकारात्मक ऊर्जा राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने विद्यार्थियों से समाजोपयोगी कार्यों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार सिंह ने की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने कहा कि युवा जागरूकता, सामाजिक संवेदनशीलता एवं राष्ट्रीय चरित्र निर्माण वर्तमान समय की आवश्यकता है।

 

वेबिनार में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, शोधार्थी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन माध्यम से सहभागिता की। अंत में डॉ अजीत सिंह विभाग अध्यक्ष राजनीति विज्ञान द्वारा सभी उपस्थित अध्यापक गणों व शिक्षणेत्तर कर्मचारी छात्र-छात्राओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यशाला का समापन किया। इस अवसर पर निबंध व पोस्ट प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। जिसमें विजेता छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!