सामाजिक कार्यकर्ता अनिल हटवाल ने कहा कि सभी लोगों को अपनी धार्मिक आस्थाओं और सनातन संस्कृति के प्रति जागरूक होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त वीर हनुमान समर्पण और भक्ति के प्रतीक हैं। उनके जैसा भक्तिभाव और समर्पण हर किसी के लिए प्रेरणादायक है। अनिल हटवाल ने कहा कि हनुमान चालीसा के नियमित पाठ से मन में सकारात्मक ऊर्जा और आत्मबल का संचार होता है। हनुमान जी की भक्ति व्यक्ति को बुद्धि, बल और साहस प्रदान करने की प्रेरणा देती है।
इस अवसर पर अर्जुन, महेश, कमान, प्रियांशी, सोनिका, नीतिन, आयुष, अंकित, अरुण, मीरा, गौरव, सारिका, ईशांत, दीपक, गौरव, सौरभ, दिव्यांश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


