उत्तरकाशीउत्तराखंडदेहरादून

ट्रेक ऑफ द ईयर में उत्तरकाशी के रूटों को शामिल करने पर भाजपा नेता जगमोहन रावत व पूर्व ब्लाक प्रमुख विनीता रावत ने जताया आभार 

 

ट्रेक ऑफ द ईयर में उत्तरकाशी के रूटों को शामिल करने पर भाजपा नेता जगमोहन रावत व पूर्व ब्लाक प्रमुख विनीता रावत ने जताया आभार 

उत्तरकाशी


भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनीता रावत के प्रतिनिधि जगमोहन रावत ने उत्तराखंड सरकार द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना की है।

​हाल ही में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज से मुलाकात कर जगमोहन रावत ने उनका स्वागत और पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्री का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया कि पर्यटन विभाग ने ‘ट्रेक ऑफ द ईयर’ योजना के तहत उत्तरकाशी जनपद के ट्रेकिंग रूटों को प्राथमिकता दी है।

​ उत्तरकाशी को मिली बड़ी सौगात

भाजपा नेता जगमोहन रावत ने बताया कि उत्तराखंड पर्यटन विभाग द्वारा घोषित तीन प्रमुख ट्रेक रूटों में उत्तरकाशी जनपद के
​बारसू से स्यारी, सूर्यटोप, गिडारा, भेंगेली, गंगनानी और गर्म कुंड वाले ट्रेक रूट को शामिल किया गया है।​उन्होंने कहा कि उत्तरकाशी जनपद को इस योजना में प्रमुखता दिए जाने से क्षेत्र में पर्यटन और स्थानीय रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

​ शुभारंभ के लिए पर्यटन मंत्री को दिया निमंत्रण

जगमोहन रावत ने बताया कि उन्होंने पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज से ‘ट्रेक ऑफ द ईयर’ का औपचारिक शुभारंभ अपने कर-कमलों से करने का निवेदन किया है और उन्हें कार्यक्रम का निमंत्रण भी सौंपा है। पर्यटन मंत्री ने इस पर सकारात्मक आश्वासन देते हुए जल्द ही तिथि तय कर शुभारंभ करने की बात कही है.​इसके साथ ही जगमोहन रावत ने पर्यटन सचिव, शासन के वरिष्ठ अधिकारियों और संपूर्ण पर्यटन विभाग की टीम का भी इस निर्णय के लिए आभार प्रकट किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!