बादल फटने से सेब के बगीचे को भारी नुकसान
बादल फटने से सेब के बगीचे को भारी नुकसान
नैनबाग- नैनबाग के ग्राम पंचायत ऐन्दी में बादल फटने से एप्पल मिशन के बगीचे को भारी नुकसान पहुंचा है। अचानक आई तेज बारिश और मलबे के बहाव से बगीचे में लगे सेब के पेड़ों और फसल को काफी क्षति हुई है।
पूर्व प्रधान सुपा सिंह पंवार ने बताया कि आपदा के कारण बगीचे में बड़े स्तर पर नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन कराने और प्रभावित लोगों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
