ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ के दूसरे दिन अंडर -17 के प्रतिभागियों ने दिखाया दमखम
उत्तरकाशी (जयप्रकाश बहुगुणा)- युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में विकासखंड स्तरीय खेल महाकुंभ के दूसरे दिन मनेरा में अंडर – 17 के प्रतिभागियों द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन कर जोश के साथ दमखम दिखाया l
प्रतियोगिता में उपस्थित सभी खेल प्रतिभागियों को क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी भटवाडी/ संजोजक प्रवेश चंद पैन्यूली ने संबोधित करते कहा कि प्रतिभागी अनुशासन तथा दृढ़तापूर्वक प्रतिस्पर्धाओं में मनोबल के साथ भाग लें l खेल अनिश्चितताओं का वो माध्यम है जहाँ हर कोई खिलाडी अव्वल होने के लिये दमखम दिखाता है l इसलिये खेलों में बेहतर प्रदर्शन आपके जीवन को नया स्वरूप प्रदान करता है l उन्होंने कहा कि न्याय पंचायत स्तर से प्रतिभाग कर रहे विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम प्रतिभागी को 500₹ स्वर्ण पदक, द्वितीय – 400₹ रजत पदक, तृतीय – 300₹ कास्यं पदक के साथ प्रमाण पत्र वितरित किये जा रहे l
बता दें विकासखंड स्तरीय खेल महाकुंभ में भटवाडी विकास खण्ड के विभिन्न स्कूल से अण्डर – 17 के बालक व बालिका वर्ग के प्रतिभागियों द्वारा खो-खो, वॉलीबॉल, दौड़, गोला फेंक, भाला फेंक, ऊंची कूद, लम्बी कूद, कबड्डी, चक्का फेंक आदि प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया गया l लम्बी कूद बालिका वर्ग में प्रथम ईशा , द्वितीय दीपिका व तीसरे स्थान पर काजल रही l बालक वर्ग में प्रथम अक्षत पंवार, द्वितीय सूजल, तृतीय पीयूष रावत रहे l
3000 मी० बालक वर्ग दौड़ में प्रथम सचिन, द्वितीय ऋषभ, तृतीय दीपक रावत व बालिका वर्ग में प्रथम निशा, द्वितीय सिमरन, तृतीय राधा नेगी रही l 1500 मी० बालिका वर्ग दौड़ में प्रथम स्थान पर आस्था , द्वितीय दीपिका रही l वहीं 800 मी० बालक वर्ग दौड़ में प्रथम राहुल राणा , द्वितीय शुभम रहे l
बालिका वर्ग में प्रथम आकांक्षा, द्वितीय स्नेहा व तृतीय आस्था रही l 200 मी० बालिका वर्ग दौड़ में प्रथम स्नेहा ठाकुर , द्वितीय आईशा, तृतीय सृष्टी रही l 400 मी० बालक वर्ग दौड़ में प्रथम सचिन, द्वितीय माधव, तृतीय रविन्द्र व बालिका वर्ग में प्रथम मनीषा राणा, द्वितीय आकांक्षा, तृतीय स्नेहा रही l कबड्डी बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर न्याय पंचायत जोशियाड़ा, द्वितीय पर सौरा व तीसरे स्थान पर गंगोरी रहा l वहीं बालिका वर्ग कबड्डी में प्रथम स्थान पर न्याय पंचायत मनेरी, द्वितीय साल्ड तथा तीसरे स्थान पर बद्राणी रहा l खो-खो बालक वर्ग में प्रथम केन्द्रीय विद्यालय, द्वितीय गंगोरी रहा l
इस अवसर पर व्यायाम प्रशिक्षक राजेश रावत, राकेश राणा, दिनेश पयाल, युवा कल्याण विभाग से महादेव गुसांई, राकेश मिश्रा, अनुराग रावत सहित खेल प्रशिक्षक व विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित रहे l
