आईटीईपी विद्यार्थियों को दी गई विधिक सेवाओं की जानकारी
आईटीईपी विद्यार्थियों को दी गई विधिक सेवाओं की जानकारी
श्रीनगर गढ़वाल
शिक्षा विभाग, एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में आयोजित इंडक्शन प्रोग्राम के अंतर्गत आज आईटीईपी विद्यार्थियों को विधिक सेवाओं एवं उनके अधिकारों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से स्थापित विधिक सेवा केंद्र द्वारा विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सेवाओं एवं सहायता के बारे में विस्तार से बताया गया।
कार्यक्रम की **नोडल अधिकारी डॉ. अनु राही ने **विद्यार्थियों को निःशुल्क विधिक सहायता, कानूनी परामर्श, अपने अधिकारों की जानकारी तथा जरूरत पड़ने पर विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया से अवगत कराया। उन्होंने विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की कानूनी समस्या अथवा अधिकारों के हनन की स्थिति में वे विधिक सेवा केंद्र से सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
इस अवसर पर डॉ. सिद्धार्थ लोहनी ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से उपस्थित स्वयसेवी प्रियंका रॉय एवं उनके सहयोगियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ अपने कानूनी अधिकारों एवं जिम्मेदारियों की जानकारी होना भी आवश्यक है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विधिक सेवाओं से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा समाधान एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में कानूनी जागरूकता, अधिकारों की समझ तथा न्याय तक सहज पहुंच के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा।
