तीन खेलों के प्रशिक्षण शिविर के लिए प्रशिक्षकों के आवेदन आमंत्रित
तीन खेलों के प्रशिक्षण शिविर के लिए प्रशिक्षकों के आवेदन आमंत्रित
टिहरी- जिला खेल कार्यालय नरेंद्रनगर की ओर से वर्ष 2026-27 में खिलाड़ियों के खेल कौशल को बढ़ाने के लिए स्थानीय प्रशिक्षण शिविरों में कॉन्ट्रैक्ट प्रशिक्षकों के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। फुटबॉल का प्रशिक्षण बौराड़ी स्टेडियम नई टिहरी, टेबल-टेनिस का जिला खेल कार्यालय नरेंद्रनगर और बैडमिंटन का प्रशिक्षण पूर्णानंद स्टेडियम मुनिकीरेती में होगा।

जिला खेल अधिकारी दीपक रावत ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 10 सितंबर शाम पांच बजे तक आवेदन जमा कर सकते हैं। प्रमाण-पत्रों का परीक्षण 14 सितंबर को सुबह 11 बजे जिला खेल कार्यालय नरेंद्रनगर में होगा। अभ्यर्थियों को मूल प्रमाण-पत्रों के साथ स्वयं उपस्थित होना होगा।
आवेदक की आयु एक अगस्त 2026 को 21 से 70 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सरकारी अथवा गैर सरकारी संस्थाओं में कार्यरत व्यक्ति पात्र नहीं होंगे। केवल उत्तराखंड के मूल/स्थायी निवासी ही आवेदन कर सकेंगे। नियुक्ति अस्थायी होगी और 15 मार्च 2027 तक मान्य रहेगी।
प्रशिक्षण अवधि और बजट की उपलब्धता के आधार पर अवधि घटाई जा सकती है।
संशोधित शासनादेश या दिशा-निर्देश प्राप्त होने पर नियमों में आवश्यक बदलाव किया जा सकेगा।