उत्तरकाशीउत्तराखंड

पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने किया भूस्खलन प्रभावित मोटर मार्ग का स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए स्थाई समाधान के निर्देश

पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने किया भूस्खलन प्रभावित मोटर मार्ग का स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए स्थाई समाधान के निर्देश

 

उत्तरकाशी (रोबिन वर्मा): पुरोला विधानसभा सीट से विधायक दुर्गेश्वर लाल ने राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण कार्य के कारण भूस्खलन से प्रभावित चल रहे सारीगाड़-कण्डारी-नौगांव-गोड़र मोटर मार्ग के स्लाइड जोन का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग और निर्माण कर रही कंपनी को बार-बार बंद हो रहे इस मार्ग की समस्या का तुरंत और स्थाई समाधान खोजने के कड़े निर्देश दिए।

राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण के चलते इस क्षेत्र में लगातार लैंडस्लाइड की घटनाएं हो रही हैं, जिससे सारीगाड़-कण्डारी मोटर मार्ग बार-बार बंद हो जाता है। इससे स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जनसमस्या को देखते हुए विधायक दुर्गेश्वर लाल ने खुद मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

विधायक ने निर्माण कंपनी के अधिकारियों और विभागीय इंजीनियरों को दो-टूक कहा कि सड़क बंद होने से ग्रामीणों का संपर्क टूट रहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षात्मक कार्य तुरंत शुरू किए जाएं ताकि भविष्य में मार्ग बाधित न हो।

इस निरीक्षण के दौरान विधायक के साथ क्षेत्र के कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और भाजपा नेता भी मौजूद रहे, जिनमें पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण सिंह चौहान, भाजपा मण्डल अध्यक्ष अनिल चौहान, पूर्व मण्डल अध्यक्ष बचन सिंह चौहान, जिला सहकारी बैंक के पूर्व उपाध्यक्ष बलवीर सिंह चौहान, जयेन्द सिंह राणा और जयवीर सिंह राणा शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!