उत्तराखंडनैनबाग

नैनबाग में आयोजित खेल महाकुंभ-2026 की पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता

 

 

 

 

 

 

नैनबाग में आयोजित खेल महाकुंभ-2026 की पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता

 

नैनबाग (शिवांश कुंवर): न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ-2026 के तहत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन 08 सितंबर से 09 सितंबर 2026 तक न्याय पंचायत मोगी, विकासखंड जौनपुर में प्रतियोगिता में अंडर-14 से अंडर-19 वर्ग के बालक-बालिकाएं प्रतिभाग किया

प्रतियोगिता का आयोजन सरदार सिंह रावत राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज नैनबाग में किया गया कार्यक्रम का आयोजन युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग, उत्तराखंड द्वारा शिक्षा, खेल एवं पंचायतीराज विभाग के सहयोग से किया जा रहा है।

प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बालक-बालिकाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना तथा उनकी खेल प्रतिभा को सामने लाना है। दो दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के प्रतिभागी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

प्रधानाचार्य डॉ. चंद्रशेखर नौटियाल ने कहा कि विद्यालय परिसर में खेल महाकुंभ जैसी प्रतियोगिता का आयोजन क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए गौरव की बात है। इस तरह के आयोजनों से बच्चों में खेल भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास का विकास होता है। उन्होंने कहा कि विद्यालय की ओर से प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए हरसंभव सहयोग दिया जाएगा और सभी प्रतिभागियों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के बालक-बालिकाओं से अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा दिखाने का आह्वान किया। इस अवसर पर अभिभावक संघ अध्यक्ष संजय तोमर,एसएमसी अध्यक्षा सोनम देवी, डॉक्टर बिपुल मैठाणी, व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश तोमर, ग्राम प्रधान पाब सुरेश कैंतुरा,दिपक चौहान, अध्यापक यशवीर सिँह रावत, मनोज नेगी, कैलाश रावत, अजीत नेगी, महावीर चौहान, अध्यापिकाएं रीना चौहान, मोनिका नेगी, प्रियंका राणा, कुमारी सोभा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!