गंगोत्री विधायक सुरेश सिंह चौहान ने उपरीकोट में आयोजित पौराणिक भेडू कु थौलू में की शिरकत
गंगोत्री विधायक सुरेश सिंह चौहान ने उपरीकोट में आयोजित पौराणिक भेडू कु थौलू में की शिरकत
उत्तरकाशी
गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के वरुणाघाटी स्थित उपरीकोट में आयोजित “पौराणिक भेडू कु थौलू-2026” के भव्य आयोजन में गंगोत्री विधानसभा के विधायक सुरेश सिंह चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होकर क्षेत्रवासियों को मेले की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर विधायक सुरेश सिंह चौहान ने आराध्य देव सोमेश्वर देवता के दर्शन एवं पूजन कर समस्त ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की पहचान उसकी समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं, लोक आस्था और देवभूमि की गौरवशाली विरासत से है। पौराणिक मेले एवं लोक उत्सव हमारी सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक एकता एवं आपसी भाईचारे को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
विधायक ने कहा कि “पौराणिक भेडू कु थौलू” जैसे आयोजन हमारी प्राचीन परंपराओं और लोक संस्कृति को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन आयोजनों के माध्यम से युवा पीढ़ी अपनी जड़ों, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत से परिचित होती है। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए समस्त ग्रामवासियों, आयोजन समिति एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे। इनमें ब्लॉक प्रमुख भटवाड़ी ममता पंवार, मंडल अध्यक्ष भागीरथी राजेश राणा, जिला पंचायत सदस्य हीरा लाल शाह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनीता रावत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख चंदन पंवार, वरिष्ठ नेता प्रताप राणा, पूर्व जिला मीडिया प्रभारी विजयपाल मखलोगा, पूर्व डीपीसी सदस्य मेग सिंह राणा, देशराज बिष्ट, मनोज रावत, महादेव रावत, लक्ष्मण सिंह महर, राजेंद्र पंवार, ग्राम प्रधान कन्वा अमित चौहान, पूर्व प्रधान पिलंग अतर राणा, जगेंद्र बिष्ट, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, पूर्व सैनिक सोबन राणा, जगमोहन रावत, धर्म सिंह नेगी, ग्राम प्रधान साल्ड आनंद मणि सेमवाल,कांति नौटियाल, जसपाल सिंह राणा, रमेश राणा, पूर्व प्रधान सौरा सोहनपाल रमोला, जग्गू चौहान, विनोद पंवार, राजवीर नेगी, धर्मेंद्र नेगी, यशवंत पंवार, सोबन लाल प्रजापति, अंकित पंवार, दिवान सिंह पंवार, चंद्रमोहन पंवार, अंकित नेगी,गौरव चौहान, अजय कुमाई,दलवीर सिंह राणा, अमरपाल रमोला, बच्चन सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
