उत्तराखंडटिहरी गढ़वाल

SC वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर और प्रतियोगिताएं 21 सितंबर से

अनुसूचित जाति वर्ग के बालक-बालिकाओं के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर एवं जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 21 से 27 सितंबर तक

 

टिहरी

खेल निदेशालय, उत्तराखण्ड, देहरादून एवं जिला प्रशासन, टिहरी गढ़वाल के तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय, नरेंद्रनगर द्वारा अनुसूचित जाति के बालक-बालिकाओं के लिए विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

जिला क्रीड़ाधिकारी दीपक रावत ने बताया कि कबड्डी का जिला स्तरीय विशेष प्रशिक्षण शिविर 21 से 27 सितंबर 2026 तक श्री पूर्णानंद स्टेडियम, मुनि की रेती, टिहरी गढ़वाल में आयोजित किया जाएगा। शिविर में 30 खिलाड़ी, जिनमें 15 बालक एवं 15 बालिकाएं प्रतिभाग करेंगे।

विशेष प्रशिक्षण शिविर में चयनित खिलाड़ियों को खेल विभाग के मानकों के अनुसार खेल प्रशिक्षण, भोजन, आवासीय सुविधा, आने-जाने का किराया, अनुसांगिक व्यय तथा खेल किट उपलब्ध कराई जाएगी। चयनित खिलाड़ियों को 21 से 27 सितंबर तक खेल विभाग की देखरेख में रहना होगा। शिविर से संबंधित जानकारी जिला खेल कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

इसके साथ ही अनुसूचित जाति के अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग की जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 26 एवं 27 सितंबर 2026 को आयोजित होंगी। बैडमिंटन प्रतियोगिता बैडमिंटन हॉल, जिला खेल कार्यालय, नरेंद्रनगर तथा टेबल-टेनिस प्रतियोगिता टेबल-टेनिस हॉल, जिला खेल कार्यालय, नरेंद्रनगर में होगी।
प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली टीमों को खेल विभाग के मानकों के अनुसार सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी तथा विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को खेल विभाग द्वारा आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

बैडमिंटन प्रतियोगिता से संबंधित जानकारी के लिए अमित प्रजापति, क्रीड़ा प्रशिक्षक बैडमिंटन के मोबाइल 8979419076 तथा टेबल-टेनिस प्रतियोगिता के लिए सुमित जोशी, प्रशिक्षक टेबल-टेनिस के मोबाइल 9557396263 से संपर्क कर सकते है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!