दो दिवसीय सकलाना कैरम चैंपियनशिप 2026 का भव्य शुभारंभ

दो दिवसीय सकलाना कैरम चैंपियनशिप 2026 का भव्य शुभारंभ

 

 

थत्यूड/सकलाना- जौनपुर ब्लॉक के सकलाना क्षेत्र में आत्मनिर्भर सकलाना कैरम चैंपियनशिप 2026 का भव्य शुभारंभ सती मंदिर सत्यों सकलाना में हुआ जिसका शुभारंभ जिला सहकारी बैंक टिहरी के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र रमोला और पूर्व खेल मंत्री नारायण सिंह राणा, अंतरराष्ट्रीय कोच सुभाष राणा, क्षेत्र पंचायत सदस्य गम्भीर सिंह नेगी, अरविंद सकलानी, जिला उपाध्यक्ष भाजपा विरेन्द्र राणा और राकेश उनियाल ने किया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष बनने के प्रथम बार सकलाना आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ नवनिर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत पूर्व खेल मंत्री नारायण सिंह राणा और सुभाष राणा ने किया। सुभाष रमोला ने कहा इस प्रकार के आयोजन से युवाओं के साथ साथ बड़े लोग भी इसमें शामिल होकर एक नया सीखने का मंच मिलता है। और कुछ नया करने का अवसर भी। पूर्व खेल मंत्री नारायण सिंह राणा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से सामाज में एक प्रेरणा मिलती है सकलाना एक कांति भूमि रही है और अनेक क्रांतिकारी इस क्षेत्र ने दिया है। अंतरराष्ट्रीय कोच सुभाष राणा ने कहा इस प्रकार के आयोजन सीमित ना रहकर ब्लाक स्तर तक यह कार्यक्रम पहुंचे और खिलाड़ियों को एक मंच मिले। कार्यक्रम संयोजक कमलेश सकलानी ने बताया कि सकलाना कैरम चैंपियनशिप दो दिवसीय यह प्रतियोगिता है जिसमें छात्र छात्राओं के साथ बड़े लोग की इसमें काफी उत्साहित हैं और यह एक नया कार्यक्रम भी है जिससे खेलों में भी आगे बढ़ने का अवसर मिल सके। इसमें 12 टीमों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में शिक्षक दिनेश उनियाल, सामाजिक कार्यकर्ता अनिल हटवाल, हरीश भट्ट, मुकेश भट्ट, रंजू नेगी, अतुल रमोला, संदीप मंद्रवाल, सतेन्द्र, प्रेम दत्त, आशुतोष नकोटी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!