जौनपुर में दुर्गा वाहिनी का गठन, मातृशक्ति को सौंपी जिम्मेदारियां
कैम्पटी- कैम्पटी क्षेत्र में विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल जौनपुर प्रखंड की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान दुर्गा वाहिनी जौनपुर प्रखंड का विधिवत गठन करते हुए विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
नवगठित कार्यकारिणी में परिणीता नेगी प्रखंड संयोजिका, वंदना डंगवाल सह संयोजिका, सीमा सेमवाल शौर्य प्रशिक्षण प्रमुख, पिंकी सत्संग प्रमुख, सीमा रावत मीडिया प्रभारी, आभा कार्यालय एवं कोषाध्यक्ष, सुमित्रा कैंतुरा महाविद्यालय छात्रा प्रमुख, प्रियंका नौटियाल न्याय पंचायत मंडल संयोजिका, संगीता नेगी विशेष संपर्क प्रमुख और निकिता—संस्कार एवं सेवा प्रमुख बनाई गईं।
वहीं संरक्षक मंडल में रजनी बहुगुणा, सुरेशी, विनीता और प्रियंका पंवार को जिम्मेदारी दी गई। बैठक में जौनपुर प्रखंड अध्यक्ष गौतम उनियाल ने मातृशक्ति की भूमिका और संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।
विहिप-बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष अनुज वालिया और टिहरी जिलाध्यक्ष यशपाल सजवान ने नवगठित टीम को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में बजरंग दल के सत्संग प्रमुख रोशन नौटियाल, सुरक्षा प्रमुख निखिल नौटियाल सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में मातृशक्ति मौजूद रही।
