उत्तराखंडधार्मिक

नैनबाग में धनतेरस, दीपावली में सजे बाजार, जमकर हो रही है खरीदारी  

 

 
नैनबाग में धनतेरस, दीपावली में सजे बाजार, जमकर हो रही है खरीदारी 

नैनबाग (राजीव डोभाल)- दीपावली त्योहार के लिए बाजार सजने लगे हैं। बाजार में जगह पटाखों की दुकान और धनतेरस के लिए बर्तन व ज्वेलरी की दुकान स्पेशल ढंग से पहाड़ों के बाजारों में सजाई गई है। धनतेरस को देखते हुए नैनबाग बाजार के साथ-साथ कैम्पटी व क्षेत्र के अन्य छोटे-छोटे बाजारों में भी व्यापारियों द्वारा एक-दो दिन पहले से ही तैयारी शुरू कर दी गई। व्यापारियों द्वारा अपनी अपनी दुकानों को खूब सजाया गया है। इस दौरान लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं।

पूर्व प्रधान व सामाजिक कार्यकर्ता  नैनबाग गंभीर सिंह रावत का कहना है कि जौनपुर क्षेत्र में पुरानी दीपावली (बूढी दीपावली) दिसंबर माह में मनाई जाती है। जिसमें पहाड़ी व्यंजनों के साथ पापड़, चावल की चूड़ा, उड़द के पकोड़े के साथ-साथ अन्य पहाड़ी पकवान बनाए जाते हैं। जौनपुरी के रासो नृत्यों के साथ नाच गानों के साथ दीपावली का पूरे आनंद के साथ मनाई जाती है। किंतु, आज नए जमाने के चलते लोगों द्वारा दोनों दीपावलियों का त्यौहार बड़े हर्सोल्लास के मनाया जा रहा है।

व्यापार मंडल उपाध्यक्ष वीरेंद्र रमोला का कहना है कि धनतेरस व दीपावली के त्यौहार के लिए व्यापारियों द्वारा पूरी तैयारी की गई है। जिसमें मिठाई, बर्तन, ज्वेलरी ,इलेक्ट्रॉनिक, और पटाखे की दुकान भी सज गई है। ग्राहक सुबह से ही खरीदारी कर रहे हैं। बाजारों में भीड़ को देखते हुए चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार यातायात व्यवस्था में जुटे हैं। बाजार में दिनभर चहल-पहल देखी गई। और धनतेरस, दीपावली पर लोगों द्वारा खरीदारी भी खूब की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *