चिन्यालीसौड़ में सेवा संकल्प कार्यक्रम में पहुंचे प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर
उत्तरकाशी
– उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ विकासखंड मुख्यालय स्थित राजकीय इंटर कॉलेज प्रांगण में सेवा संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष मनोज कोहली, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
Vol – प्रभारी मंत्री के पहुंचने पर ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। सेवा संकल्प शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए, जहां ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उनकी समस्याएं सुनी गईं और मौके पर निस्तारण का प्रयास किया गया।
Vol.प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक प्रदेशभर में सेवा संकल्प कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य सरकार की योजनाओं और सुविधाओं को दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाना तथा पात्र लोगों को उनका लाभ दिलाना है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनकल्याण एवं विकास के लिए कार्य कर रही है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने वर्ष 2027 में प्रदेश में भाजपा की सरकार दोबारा बनने का दावा भी किया।
Vol.वहीं नगर पालिका अध्यक्ष मनोज कोहली ने शिकायत निस्तारण की व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि कई शिकायतों का समयबद्ध तरीके से समाधान नहीं हो पा रहा है, जिससे लोगों में निराशा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं और शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए।
सेवा संकल्प कार्यक्रम में सरकार की योजनाओं की जानकारी के साथ जनसमस्याओं की सुनवाई और उनके समाधान को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी सक्रियता दिखाई गई।
