राजकीय महाविद्यालय नैनबाग में छात्रसंघ चुनाव को लेकर नामांकन

 

राजकीय महाविद्यालय नैनबाग में छात्रसंघ चुनाव को लेकर नामांकन

नैनबाग (शिवांश कुंवर)

राजकीय महाविद्यालय नैनबाग छात्र संगठन के प्रत्याशियों ने दाखिल किए पर्चे राजकीय महाविद्यालय नैनबाग में छात्रसंघ निर्वाचन 2026-27 को लेकर नामांकन प्रक्रिया के तहत रंवाई, जौनपुर, जौनसार (RJJ) छात्र संगठन के प्रत्याशियों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए।

अध्यक्ष पद हेतु हिमानी, उपाध्यक्ष पद हेतु दिव्या रावत, सचिव पद हेतु राशि, कोषाध्यक्ष पद हेतु रुबीना तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद हेतु आदर्श ने नामांकन किया है।

महाविद्यालय द्वारा जारी नामांकन पत्र जमा विवरण में इन प्रत्याशियों के नाम दर्ज हैं। वहीं सहसचिव पद पर नामांकन नहीं किया गया छात्रसंघ निर्वाचन 2026-27 को लेकर महाविद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं के बीच चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!