वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर सत्यों में सामूहिक गायन का आयोजन

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर सत्यों में सामूहिक गायन का आयोजन 

 

थत्यूड़/सकलाना- जौनपुर ब्लॉक के सकलाना क्षेत्र स्थित सरस्वती शिशु मंदिर सत्यों में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सामूहिक वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता कमलेश सकलानी, कार्यक्रम अध्यक्ष बलवीर नकोटी, पर्यवेक्षक अतुल रमोला और कार्यक्रम संयोजक एवं प्रधानाचार्य चिरंजीव डबराल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

विद्यालय की छात्राओं, छात्रों और पुरातन छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्य वक्ता कमलेश सकलानी ने वंदे मातरम् के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह केवल एक गीत नहीं, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान जनमानस में देशभक्ति और उत्साह जगाने का माध्यम बना।

प्रधानाचार्य चिरंजीव डबराल ने बताया कि विद्या भारती द्वारा वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में एक दिन और एक ही समय पर सामूहिक वंदे मातरम् गायन का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम में अरविंद सकलानी, आशुतोष नकोटी, मुकेश भट्ट, राकेश उनियाल, सामाजिक कार्यकर्ता अनिल हटवाल, आचार्य सह-संयोजक दिनेश उनियाल, मीडिया प्रभारी मनोज उनियाल, धन सिंह नकोटी, दस्तावेज प्रमुख लाखीराम बहुगुणा, काजल, श्रुति नकोटी, आंचल, रजनी कंडारी, सरिता देवी सहित छात्र-छात्राएं, अभिभावक और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!