छात्रसंघ चुनाव 2026-27: राजकीय महाविद्यालय नैनबाग में पांचों पदों पर नामांकन वैध
नैनबाग (शिवांश कुंवर)
राजकीय महाविद्यालय नैनबाग में छात्रसंघ चुनाव 2026-27 को लेकर नामांकन वापसी एवं जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद वैध प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. ब्रिस कुमार की ओर से छात्रसंघ के सभी प्रमुख पदों पर प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाए गए हैं।
जारी सूची के अनुसार अध्यक्ष पद पर हिमानी, पुत्री विनोद कुमार, बीए तृतीय सेमेस्टर; उपाध्यक्ष पद पर दिव्या रावत, पुत्री गंभीर सिंह रावत, एमए प्रथम सेमेस्टर; सचिव पद पर राशि, पुत्री पूरण सिंह, बीए प्रथम सेमेस्टर; कोषाध्यक्ष पद पर रुबीना, पुत्री बबलू लाल, बीए प्रथम सेमेस्टर तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर आदर्श, पुत्र आनंद सिंह, बीए प्रथम सेमेस्टर के नामांकन वैध पाए गए हैं।
महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार नामांकन वापसी एवं जांच के बाद सभी पांच पदों के लिए नामांकन वैध घोषित किए गए हैं। छात्रसंघ चुनाव 2026-27 की आगामी प्रक्रिया इसी के अनुसार आगे बढ़ेगी।

