‎ई-भूलेख से घर बैठे मिलेंगी राजस्व सेवाएं

‎ई-भूलेख से घर बैठे मिलेंगी राजस्व सेवाएं
‎
‎खतौनी प्राप्त करने के साथ विरासतन दाखिल-खारिज के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा
‎
टिहरी

 

मुख्यमंत्री के “सरलीकरण से समाधान की ओर” अभियान के तहत जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के निर्देशों के क्रम में जनसामान्य को राजस्व संबंधी सेवाएं सरल, सुगम एवं पारदर्शी रूप से उपलब्ध कराने के लिए ई-भूलेख सेवा संचालित की जा रही है। इसके माध्यम से नागरिक घर बैठे अपनी भूमि से संबंधित राजस्व अभिलेखों की जानकारी प्राप्त करने के साथ विभिन्न राजस्व सेवाओं का ऑनलाइन लाभ उठा सकते हैं।
‎
‎जिलाधिकारी ने कहा कि ई-भूलेख पोर्टल https://ebhulekh.uk.gov.in/ पर नागरिक अपनी भूमि से संबंधित खतौनी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा विरासतन दाखिल-खारिज के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा भी पोर्टल पर उपलब्ध है।
‎
‎जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने जनपदवासियों से अपील की है कि राजस्व विभाग की ऑनलाइन सेवाओं का अधिकाधिक उपयोग करें और अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर लगाने से बचें। ऑनलाइन माध्यम से आवेदन एवं अभिलेख प्राप्त करने की सुविधा से नागरिकों के समय की बचत होने के साथ ही राजस्व सेवाओं में पारदर्शिता और कार्यप्रणाली में सुगमता आएगी। नागरिक ई-भूलेख पोर्टल https://ebhulekh.uk.gov.in/ पर जाकर इन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!