रंवाई-जौनपुर-जौनसार छात्र संगठन के प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन 

 

रंवाई-जौनपुर-जौनसार छात्र संगठन के प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन 

नैनबाग महाविद्यालय में छात्रसंघ के सभी पदों पर बनी सहमति  

अध्यक्ष पद पर हिमानी, उपाध्यक्ष दिव्या रावत, सचिव राशि चौहान,विश्वविद्यालय प्रतिनिधि आदर्श और कोषाध्यक्ष पद पर रूबीना निर्विरोध निर्वाचित

नैनबाग (शिवांश कुंवर)- राजकीय महाविद्यालय नैनबाग में छात्रसंघ चुनाव को लेकर रंवाई-जौनपुर-जौनसार छात्र सघठन के प्रत्याशियों ने सभी प्रमुख पदों पर निर्विरोध निर्वाचन दर्ज किया। महाविद्यालय में छात्रसंघ के विभिन्न पदों के लिए एक-एक नामांकन प्राप्त होने के बाद सभी प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
महाविद्यालय के चुनाव अधिकारी डॉ. ब्रिश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि छात्रसंघ के सभी पदों पर एक-एक नामांकन हुआ था। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद किसी भी पद पर एक से अधिक प्रत्याशी मैदान में नहीं रहे, जिसके चलते सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन घोषित किया गया, सहसचिव पद पर नामांकन नहीं भरा गया
निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष पद पर कु. हिमानी, उपाध्यक्ष पद पर दिव्या रावत, सचिव पद पर राशि, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर आदर्श तथा कोषाध्यक्ष पद पर रूबीना शामिल हैं।
निर्वाचन की घोषणा के बाद विजेता प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। समर्थकों ने विजेता प्रत्याशियों के साथ जुलूस निकालकर जीत का जश्न मनाया। इस दौरान छात्र-छात्राओं में भी खासा उत्साह दिखाई दिया।
रंवाई-जौनपुर-जौनसार छात्र संगठन के प्रत्याशियों के निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद समर्थकों ने इसे छात्रहितों के लिए एकजुटता का परिणाम बताया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से अब महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं की समस्याओं और उनके हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की उम्मीद जताई जा रही है।
इस निर्विरोध निर्वाचन के साथ ही राजकीय महाविद्यालय नैनबाग में छात्रसंघ की नई कार्यकारिणी का गठन हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!