महिला आरक्षी प्रियंका के आकस्मिक निधन पर उत्तरकाशी पुलिस परिवार ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

महिला आरक्षी प्रियंका के आकस्मिक निधन पर उत्तरकाशी पुलिस परिवार ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

उत्तरकाशी- पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी में तैनात महिला आरक्षी प्रियंका का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद असामयिक निधन हो गया। उनके निधन से उत्तरकाशी पुलिस परिवार में शोक की लहर है।

दिवंगत महिला आरक्षी प्रियंका अपने कर्तव्यों के प्रति संवेदनशील, कर्तव्यनिष्ठ और समर्पित पुलिसकर्मी थीं। सेवाकाल के दौरान उन्होंने पूरी निष्ठा और सेवाभाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। पुलिस विभाग में उनके योगदान और समर्पण को साथी पुलिसकर्मियों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए याद किया।

प्रियंका मूल रूप से ग्राम कांडा जौनपुर जनपद टिहरी गढ़वाल की निवासी थीं। उनके निधन को उत्तरकाशी पुलिस परिवार ने अपूरणीय क्षति बताया है। पुलिस विभाग के प्रति उनकी निष्ठा, सेवाभाव और कर्तव्यपरायणता को सदैव स्मरण किया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय एवं समस्त उत्तरकाशी पुलिस परिवार ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक-संतप्त परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य, संबल और शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!