राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए जनपद स्तरीय टीम का चयन
टिहरी – 02 से 03 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता हेतु जनपद स्तरीय टीम के चयन के लिए जिला स्तरीय खो-खो ट्रायल विगत सप्ताह आयोजित किया गया। ट्रायल में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 100 बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु जनपद स्तरीय टीम में किया गया।
यह ट्रायल जिला खेल कार्यालय, टिहरी गढ़वाल एवं उत्तराखंड खो-खो एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। चयन प्रक्रिया के दौरान खिलाड़ियों की खेल क्षमता, गति, कौशल, फिटनेस एवं प्रदर्शन का परीक्षण किया गया। चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद टिहरी गढ़वाल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत, खेल विभाग के खो-खो कोच हेमंत भारती, खेलो इंडिया खो-खो कोच मनीष गिरी, गोस्वामी हिमांशु नौटियाल एवं अन्य कोच वैभव मौजूद रहे।
ट्रायल में मुख्य चयनकर्ता प्रदीप कोठारी रहे। निर्णायक मंडल में हेमंत भारती, मनीष गिरी गोरखामी, दीपक रावत एवं वैभव शर्मा शामिल रहे।
