सकलाना क्षेत्र के विभिन्न विधालय भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन जिसमें 12 विधालय के 500विधार्थी ने किया प्रतिभाग 

सकलाना क्षेत्र के विभिन्न विधालय भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन जिसमें 12 विधालय के 500विधार्थी ने किया प्रतिभाग 

थत्यूड/सकलाना- ब्लॉक के सकलाना क्षेत्र में अखिल भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में किया गया। परीक्षा में सकलाना क्षेत्र के 12 विद्यालयों के 500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। तहसील संयोजक महावीर सिंह धनोला ने बताया कि शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा वर्ष 2012 से सकलाना क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में निरंतर संस्कृति ज्ञान परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, संस्कार एवं नैतिक मूल्यों से जुड़े विषयों की जानकारी दी जाती है। उन्होंने कहा कि यह परीक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रहकर विद्यार्थियों के संस्कार एवं व्यक्तित्व विकास पर भी केंद्रित है। तहसील स्तर पर चयनित विद्यार्थी आगे जिला एवं राज्य स्तर की परीक्षाओं में प्रतिभाग करते हैं। शिक्षिका अनिता उनियाल ने बताया कि यह परीक्षा अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा संचालित देव संस्कृति विश्वविद्यालय के माध्यम से आयोजित की जाती है। उन्होंने बताया कि परीक्षा की शुरुआत वर्ष 1994 में हुई थी और वर्तमान में देश के लगभग 22 राज्यों में 11 भाषाओं में इसका आयोजन किया जा रहा है। उनके विद्यालय में भी पिछले चार वर्षों से लगातार परीक्षा आयोजित की जा रही है। इंद्र देव वशिष्ठ ने बताया कि परीक्षा में कक्षा 5 से 12 तक के विद्यार्थी प्रतिभाग करते हैं। इसका उद्देश्य संस्कार एवं शिक्षा का संगम, चरित्र निर्माण, सांस्कृतिक चेतना तथा विद्यार्थियों के समग्र व्यक्तित्व का विकास करना है। कार्यक्रम के आयोजन में रा.इ.का. मरोड़ा के प्रधानाचार्य बी.आर. शर्मा, रा.इ.का. पुजार गांव के प्रधानाचार्य दौक राम औतार, कमलेश सकलानी, सामाजिक कार्यकर्ता अनिल हटवाल, रोहित, आयुष धनोला, कुलदीप चौधरी, रावत मझगांव, बी.पी. सिंह सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!