दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर मानकों को ताक पर रखकर पेंच भरान का आरोप, विभागीय अधिकारियों की जानकारी पर उठे सवाल
नैनबाग (शिवांश कुंवर)
दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-507 बड़कोट द्वारा नैनबाग क्षेत्र में इन दिनों पेंच भरान का कार्य किया जा रहा है। लेकिन मौके पर किए जा रहे कार्य को लेकर मानकों की अनदेखी के सवाल उठने लगे हैं।
मौके की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पेंच भरान के बाद दबान के लिए रोलर के स्थान पर ट्रक का इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं, पेंच भरान के ऊपर पत्ते, घास, कूड़ा करकट रखे जाने की तस्वीरें भी सामने आई हैं। स्थानीय स्तर पर इसे सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के अनुपालन को लेकर गंभीर सवाल के रूप में देखा जा रहा है।
मामले को लेकर जब राष्ट्रीय राजमार्ग के जेई एस.पी. तिवारी से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि उन्हें उक्त कार्य के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं है।
वहीं, अधिशासी अभियंता मनोज रावत ने कहा कि यदि संबंधित ठेकेदार द्वारा निर्धारित मानकों के विपरीत कार्य किया जा रहा है तो कार्य को रुकवाया जाएगा और इसे पुनः निर्धारित मानकों के आधार पर कराया जाएगा।
गंभीर रावत पूर्व प्रधान का कहना है की
अधिकारी को जानकारी नहीं, फिर किसकी निगरानी में हो रहा कार्य?
मामले में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि यदि राष्ट्रीय राजमार्ग के संबंधित जेई को कार्य की जानकारी नहीं है, तो आखिर सड़क पर चल रहे इस कार्य की निगरानी कौन कर रहा है? यदि कार्य विभागीय मानकों के अनुसार होना है, तो मौके पर उसकी गुणवत्ता की जांच और निगरानी की जिम्मेदारी किसकी है?
अब देखने वाली बात यह होगी कि विभाग इस मामले में मौके पर जांच कर क्या कार्रवाई करता है और यदि कार्य में अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित ठेकेदार के खिलाफ क्या कदम उठाए जाते हैं।

