भटवाड़ी ब्लॉक के मल्ला गांव में भालू का हमला
उत्तरकाशी – उत्तरकाशी के भटवाड़ी ब्लॉक के मल्ला गांव में सुबह सुबह भालू के हमले से हड़कंप मच गया। सुबह अपनी छान की ओर जा रहे 55 वर्षीय ग्रामीण जगबीर सिंह रावत पर अचानक भालू ने हमला कर दिया। हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल उत्तरकाशी रेफर किया गया.
ग्रामीणों के मुताबिक, भालू को पहले भी आबादी और घरों के आसपास देखा जाता रहा है। ऐसे में हमले की घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत बढ़ गई है। लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी और गश्त बढ़ाने के साथ ही सुरक्षा के जरूरी कदम उठाने की मांग की है।
अब सवाल यह है कि आबादी के आसपास लगातार भालू की मौजूदगी को देखते हुए मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए एहतियाती कदम कितने प्रभावी हैं। ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर विभाग से त्वरित कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है।


