गंगोत्री के कमद गांव पहुंचे मुख्यमंत्री के गढ़वाल समन्वयक किशोर भट्ट, श्रीमद्भागवत कथा में किया प्रतिभाग

गंगोत्री के कमद गांव पहुंचे मुख्यमंत्री के गढ़वाल समन्वयक किशोर भट्ट, श्रीमद्भागवत कथा में किया प्रतिभाग

 

गंगोत्री

मुख्यमंत्री के गढ़वाल समन्वयक किशोर भट्ट ने गंगोत्री विधानसभा के गाजणा क्षेत्र स्थित कमद गांव पहुंचकर चमोली परिवार की ओर से अपने पूर्वजों की पुण्य स्मृति में आयोजित श्रीमद्भागवत सप्ताह महायज्ञ में प्रतिभाग किया और कथा श्रवण कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

इस अवसर पर किशोर भट्ट ने सर्वप्रथम गांव के आराध्य नागराज देवता के दिव्य दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद उन्होंने कथा व्यास पीठ पर विराजमान पूज्य दशरथ प्रसाद भट्ट से आशीर्वाद प्राप्त किया और श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया।

 

चमोली परिवार की ओर से भगवती, गजेंद्र और महावीर चमोली द्वारा अपनी माता स्व. प्रतिमा देवी, धर्मपत्नी स्व. सुरेशानंद चमोली के प्रथम वार्षिक श्राद्ध एवं समस्त पितरों की पुण्य स्मृति में इस धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। किशोर भट्ट ने इस दिव्य आयोजन के लिए चमोली परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

 

कथा के प्रथम दिवस क्षेत्र के बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने पहुंचकर कथा श्रवण किया। इस दौरान किशोर भट्ट ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और क्षेत्र के लोगों के साथ सुख-दुख साझा किए।

 

कमद गांव पहुंचने पर ग्रामीणों एवं चमोली परिवार की ओर से मिले सम्मान, स्नेह और आत्मीय आतिथ्य के लिए किशोर भट्ट ने सभी का आभार व्यक्त किया। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित मित्रों एवं समर्थकों का भी धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!