मुख्यमंत्री धामी की घोषणा,स्व. गोपाल सिंह रावत के नाम पर होगा उत्तरकाशी जिला अस्पताल

 

मुख्यमंत्री धामी की घोषणा,स्व. गोपाल सिंह रावत के नाम पर होगा उत्तरकाशी जिला अस्पताल

उत्तरकाशी
​

जिला मुख्यालय स्थित जिला चिकित्सालय का नाम अब गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक स्वर्गीय गोपाल सिंह रावत के नाम पर रखा जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी का नाम पूर्व विधायक स्व. गोपाल सिंह रावत के नाम पर रखे जाने की घोषणा की है। बता दें कि गंगोत्री विधायक सुरेश सिंह चौहान ने 19 जून 2024 को मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर जिला अस्पताल का नाम स्व. गोपाल सिंह रावत के नाम पर किए जाने का अनुरोध किया था। विधायक ने अपने पत्र में स्व. रावत के जनहित और क्षेत्र के विकास में योगदान का उल्लेख करते हुए अस्पताल के नामकरण को उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि बताया था।
स्व. गोपाल सिंह रावत ने गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र का दो बार प्रतिनिधित्व किया। वह वर्ष 2008 से 2012 और वर्ष 2017 से 2021 तक विधायक रहे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुधार के लिए भी कई महत्वपूर्ण कार्य किए।

जिला अस्पताल के नामकरण की घोषणा से क्षेत्रवासियों और स्व. गोपाल सिंह रावत के समर्थकों में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह उनके जनसेवा और क्षेत्र के विकास में योगदान के प्रति सम्मान की महत्वपूर्ण पहल होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!