थैना मंदिर के निवर्तमान भंडारी दीवान सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
देहरादून (शिवांश कुंवर)- खत पंजगाँव के ग्राम बाघना निवासी एवं सिद्धपीठ महासू देवता मंदिर थैना के निवर्तमान भंडारी दीवान सिंह का निधन हो गया। वे पिछले करीब दो सप्ताह से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
दीवान सिंह का अंतिम संस्कार बुधवार को हरिपुर स्थित यमुना नदी के श्मशान घाट पर किया गया। अंतिम संस्कार में क्षेत्र के अनेक लोगों ने शामिल होकर उन्हें अंतिम विदाई दी।
उनके निधन पर चकराता विधायक प्रीतम सिंह, विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान, महासू देवता मंदिर लखवाड़ समिति के अध्यक्ष गंभीर सिंह चौहान, पूर्व एसडीएम नथी सिंह तोमर, पूर्व कमिश्नर केडी भट्ट, हृदय सिंह तोमर, जगत सिंह तोमर, मोहनलाल भट्ट, कमलेश भट्ट तथा रुद्र सेना के संस्थापक राकेश तोमर समेत कई लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।


