सेवा संकल्प अभियान के तहत हटवाल गांव में चलाया स्वच्छता अभियान
थत्यूड़/सकलाना। जौनपुर ब्लॉक के सकलाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत हटवाल गांव स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर और आसपास के रास्तों की साफ-सफाई की गई। अभियान के दौरान करीब 20 किलो प्लास्टिक कचरा एकत्रित कर उसका निस्तारण किया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य सतेन्द्र सरियाल ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यालय परिसर और रास्तों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में सभी ने मिलकर साफ-सफाई की तथा एकत्रित कूड़े का उचित निस्तारण किया। साथ ही लोगों और विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता अनिल हटवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर देशभर में सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में हटवाल गांव में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को साकार करने के लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए सहयोग करना चाहिए। इस अवसर पर शिक्षक प्रदीप उनियाल, आंगनबाड़ी कार्यकत्री निर्मला हटवाल, कृष्णा नेगी, अंशुल हटवाल, रोहित हटवाल, प्रियाशी, गौरी, अनुराग, रिया, पिया, महेश, दिव्या सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।


