स्थानीय एवं पारंपरिक व्यंजनों से छात्र-छात्राओं को कराया परिचित
नैनबाग (शिवांश कुंवर)- स्थानीय एवं पारंपरिक व्यंजनों के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के उद्देश्य से राजकीय इंटर कॉलेज सड़ब में गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उत्तराखंड सरकार के निर्देशों के क्रम में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को स्थानीय उत्पादों के पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी लाभों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में उत्सव जैसा माहौल रहा। छात्र-छात्राओं ने पकवान बनाने में बढ़-चढ़कर भाग लिया और पारंपरिक व्यंजनों को तैयार करने के तरीकों को बारीकी से समझा। अभिभावकों ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्वास्थ्य, पोषण और स्थानीय रोजगार की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण हैं।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. नेत्रमणि बडोनी, अजय मोहन गौड़, हरीश पुंडीर, हरेंद्र सिंह चौहान, सुशील चंद्र बौठियाल, काशीनाथ रवि, शांति राम, चंदा देवी सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।


