राजकीय इंटर कॉलेज मरोड़ा में दो दिवसीय नामिक निरीक्षण संपन्न
थत्यूड़/सकलाना- जौनपुर ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज मरोड़ा, सकलाना में दो दिवसीय नामिक निरीक्षण संपन्न हो गया। निरीक्षण टीम ने विद्यालय की प्रार्थना सभा, शैक्षणिक गतिविधियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेलकूद, अनुशासन और प्रशासनिक कार्यों का विस्तृत जायजा लिया।

निरीक्षण टीम में प्रधानाचार्य दिनेश कुमार, प्रवक्ता मुकेश बहुगुणा, संजीव बडोनी और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विनय भट्ट शामिल रहे। टीम के सदस्य मुकेश बहुगुणा ने बताया कि प्रशासनिक स्तर पर चयनित विद्यालय में सभी गतिविधियों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने पहाड़ी क्षेत्र में विद्यालय के कार्यों की सराहना की।
विद्यालय के प्रधानाचार्य बीआर शर्मा ने टीम का स्वागत करते हुए विद्यालय में संचालित गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। प्रधानाचार्य ने निरीक्षण टीम सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।


