केदारनाथ यात्रा मार्ग पर कानून-व्यवस्था होगी मजबूत, धौंतरी पुलिस चौकी की बहाली और पीएचसी उच्चीकरण की घोषणा से राहत 

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर कानून-व्यवस्था होगी मजबूत, धौंतरी पुलिस चौकी की बहाली और पीएचसी उच्चीकरण की घोषणा से राहत 

उत्तरकाशी

​
गंगोत्री क्षेत्र के विधायक सुरेश सिंह चौहान के सराहनीय सहयोग और निरंतर प्रयासों के चलते गाजणा क्षेत्र के रायमेर में स्थानांतरित की गई धौंतरी पुलिस चौकी को पुनः धौंतरी में स्थापित कर दिया गया है। लंबे समय से क्षेत्रवासियों और धौंतरी व्यापार मंडल द्वारा की जा रही इस प्रमुख मांग के पूरा होने पर स्थानीय लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए इसे जनभावनाओं के सम्मान और सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

 

​स्थानीय निवासियों और व्यापारियों का कहना है कि केदारनाथ यात्रा मार्ग पर स्थित होने के कारण धौंतरी में पुलिस चौकी का होना सुरक्षा एवं शांति-व्यवस्था के लिहाज से अत्यंत आवश्यक था। चौकी की पुनः स्थापना से न केवल क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी, बल्कि स्थानीय कानून-व्यवस्था को भी अधिक सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी।

​भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव नौटियाल ने विधायक सुरेश चौहान के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि गाजणा क्षेत्र की जनअपेक्षाओं को प्राथमिकता से पूरा करने के उनके प्रयासों ने जनता के विश्वास को और मजबूत किया है। क्षेत्र की जनता सदैव विधायक के साथ मजबूती से खड़ी है।
​इसके साथ ही, धौंतरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) के उच्चीकरण हेतु विधायक की पहल और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा इसकी आधिकारिक घोषणा किए जाने पर क्षेत्रवासियों ने प्रदेश सरकार एवं विधायक का आभार व्यक्त किया। लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की इस पहल से पूरे क्षेत्र की उम्मीदें बढ़ी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!