जनभावनाओं के आगे झुका प्रशासन: विधायक सुरेश चौहान के प्रयासों से धौंतरी लौटी पुलिस चौकी

 

जनभावनाओं के आगे झुका प्रशासन: विधायक सुरेश चौहान के प्रयासों से धौंतरी लौटी पुलिस चौकी

 

उत्तरकाशी

गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गाजणा पट्टी स्थित धौंतरी पुलिस चौकी को रायमेर से स्थानांतरित कर पुनः धौंतरी में स्थापित कर दिया गया है। क्षेत्रीय जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग और सुरक्षा संबंधी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए गंगोत्री विधायक सुरेश सिंह चौहान ने त्वरित संज्ञान लेते हुए इसके आवश्यक निर्देश दिए थे।

 

 

गौरतलब है कि धौंतरी पुलिस चौकी को पूर्व में रायमेर स्थानांतरित कर दिया गया था, जिससे स्थानीय निवासियों को सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था संबंधी कार्यों के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। क्षेत्रीय जनता ने इस समस्या से गंगोत्री विधायक सुरेश सिंह चौहान को अवगत कराया था। जनभावनाओं और सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए विधायक के प्रयासों से चौकी की पुनर्स्थापना धौंतरी में कराई गई।

 

 

पुलिस चौकी के पुनः धौंतरी में सक्रिय होने से क्षेत्रवासियों को पुलिस सेवाओं का लाभ सुगमता से मिल सकेगा और कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी।

 

 

*विधायक ने सुनीं जनसमस्याएं, कुशलक्षेम जाना*

 

इस अवसर पर विधायक सुरेश सिंह चौहान ने क्षेत्रवासियों के बीच पहुंचकर उनका परिवार सहित कुशलक्षेम जाना। उन्होंने स्थानीय लोगों से सीधा संवाद कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। विधायक चौहान ने कहा, “जनता की समस्याओं का समाधान, जनभावनाओं का सम्मान और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देना मेरी प्रतिबद्धता है। क्षेत्र की सुरक्षा और सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे।

 

इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष (गाजणा) राजीव नौटियाल, पूर्व डीपीसी सदस्य मेग सिंह राणा, भाजपा जिला आईटी सेल संयोजक दीपक नौटियाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि फूल सिंह रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष (धौंतरी) सुनील बिष्ट, जुगल नौटियाल, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष लाखी पंवार, सचिव मुकेश रावत, कोषाध्यक्ष साब सिंह रावत, रघुवीर दास, देव सिंह राणा, कुशाल मणि नौटियाल, चंदन सिंह राणा, इंदर सिंह भंडारी, वेद प्रकाश बहुगुणा, नवीन पैन्यूली तथा थाना प्रभारी उत्तरकाशी दिनेश कुमार सहित अनेक जनप्रतिनिधि व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!