सेवा संकल्प अभियान के तहत बहुउद्देशीय शिविर, समाज कल्याण मंत्री ने लाभार्थियों को बांटे चेक

सेवा संकल्प अभियान के तहत बहुउद्देशीय शिविर, समाज कल्याण मंत्री ने लाभार्थियों को बांटे चेक

 

देहरादून- परेड ग्राउंड में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को अनुदान राशि के चेक प्रदान किए। शिविर में विभिन्न विभागों के 26 स्टॉल लगाए गए, जहां लोगों ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान लोगों को नशामुक्त भारत अभियान की शपथ भी दिलाई गई।

 

समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने कहा कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोगों को एक ही स्थान पर सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराना तथा जनसमस्याओं का त्वरित समाधान करना है। शिविर में अनुसूचित जाति के चार परिवारों की बेटियों की शादी के लिए 50-50 हजार रुपये और सामान्य जाति की विधवा महिलाओं के दो परिवारों की बेटियों की शादी के लिए भी 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई। इसके अलावा समाज कल्याण विभाग ने वृद्धावस्था पेंशन के 22, विधवा पेंशन के छह और दिव्यांग पेंशन के दो लाभार्थियों की पेंशन ऑनलाइन स्वीकृत की। कार्यक्रम में संयोजक डॉ. आदित्य कुमार, विश्वास डाबर, पुनीत मित्तल, श्याम अग्रवाल, बलजीत सोनी, अशोक वर्मा, मधु भट्ट, रविंद्र कटारिया, उप नगर आयुक्त तनवीर मारवाह सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!