गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने की तिथि घोषित: 10 नवंबर को दोपहर 12:05 बजे बंद होंगे कपाट
गंगोत्री – विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने की तिथि और शुभ मुहूर्त की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। श्री पांच मंदिर समिति गंगोत्री के अध्यक्ष धर्मा नंद सेमवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी परंपरा और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कपाट बंद किए जाएंगे।
अध्यक्ष धर्मा नंद सेमवाल के अनुसार, 10 नवंबर 2026 (मंगलवार, प्रतिपदा) को अमृत बेला एवं अभिजीत मुहूर्त में दोपहर ठीक 12 बजकर 05 मिनट पर मां गंगोत्री मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए जाएंगे।
इस अवसर पर अध्यक्ष धर्मा नंद सेमवाल ने सभी देशवासियों, श्रद्धालुओं एवं सनातन धर्मप्रेमियों को कोटि-कोटि शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने मां गंगा से प्रार्थना करते हुए कहा कि मां गंगा सभी देशवासियों को सदा सुखी, स्वस्थ एवं समृद्ध रखें।


