डोईवाला के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब बरामद, एक गिरफ्तार

डोईवाला के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब बरामद, एक गिरफ्तार

 

डोईवाला- अवैध शराब की रोकथाम के लिए आबकारी विभाग की टीम ने डोईवाला थाना क्षेत्र के नकरौंदा स्थित एक होटल/होमस्टे में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब, देसी शराब और बीयर बरामद की गई। मामले में अभियुक्त रिंकू सरोज पुत्र निहत सरोज को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

आबकारी विभाग के अनुसार, यह कार्रवाई मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की गई। आबकारी आयुक्त के निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी देहरादून के.पी. सिंह के नेतृत्व और सहायक आबकारी आयुक्त प्रेरणा बिष्ट व आबकारी निरीक्षक जयवीर सिंह सहित संबंधित टीमों की कार्रवाई में शराब बरामद हुई। जिनमें  12 क्वार्टर ब्लेंडर्स प्राइड, 10 क्वार्टर रॉयल स्टैग, 23 क्वार्टर इंपीरियल ब्लू, 11 हाफ इंपीरियल ब्लू, 1 बोतल इंपीरियल ब्लू व्हिस्की, 5 क्वार्टर मैकडॉवेल्स व्हिस्की, 90 पाउच माल्टा देसी शराब और 31 कैन बीयर बरामद की गई। आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए विभाग की ओर से अभियान जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!