जनजातीय गौरव दिवस पर 1 से 18 नवंबर तक होंगे विभिन्न आयोजन, मंत्री खजानदास ने दिए निर्देश

जनजातीय गौरव दिवस पर 1 से 18 नवंबर तक होंगे विभिन्न आयोजन, मंत्री खजानदास ने दिए निर्देश

देहरादून- भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर उत्तराखंड में 1 से 18 नवंबर 2026 तक जनजातीय गौरव दिवस के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर कैबिनेट मंत्री खजानदास ने समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मंत्री खजानदास ने बताया कि 15 नवंबर को प्रदेश में जनजातीय गौरव दिवस का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके लिए स्थान का चयन बाद में किया जाएगा।

कार्यक्रमों के तहत जनजातीय संस्कृति, कला, नृत्य, संगीत और शिल्प को बढ़ावा देने के साथ ही भगवान बिरसा मुंडा सहित अन्य जनजातीय नायकों के योगदान पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके अलावा चित्रकला, निबंध, कहानी लेखन, कविता, क्विज और फोटोग्राफी प्रतियोगिताओं सहित कई गतिविधियां आयोजित होंगी।

बैठक में समाज कल्याण विभाग के सचिव डॉ. श्रीधर बाबू अदांकी, अपर सचिव विक्रम सिंह यादव, जनजाति निदेशक संजय टोलिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!