नैनबाग में बिना रवाना रेत से भरे वाहनों की आवाजाही, तहसील प्रशासन-पुलिस और वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
नैनबाग (शिवांश कुंवर)- नैनबाग में रेत से भरी गाड़ियों की आवाजाही को लेकर तहसील प्रशासन, वन विभाग और पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बिना रवाना के रेत से भरी कई गाड़ियां रोजाना नैनबाग चौकी के सामने से गुजर रही हैं, लेकिन इन पर कार्यवाही करने के बजाय आंखें मूंदे बैठी है।
रेत से भरी गाड़ियां चौकी के सामने से बेखौफ गुजर रही हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि इन गाड़ियों पर तहसील प्रशासन, वन विभाग और पुलिस विभाग की नजर क्यों नहीं पड़ती?
इतना ही नहीं, ये गाड़ियां बीच चौराहे पर आकर खड़ी हो जाती हैं, जिससे दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग-507 पर जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। इससे आने-जाने वाले वाहनों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इसके बावजूद नैनबाग पुलिस की ओर से कोई प्रभावी कार्यवाही नजर नहीं आ रही है।थाना प्रभारी कैंपटी प्रवीण बर्त्वाल ने कहा कि मामला संज्ञान में लिया जाएगा और नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।


