राजकीय इंटर कॉलेज डामटा में करियर गाइडेंस कार्यक्रम, बालिकाओं को दिया भविष्य का मार्गदर्शन

राजकीय इंटर कॉलेज डामटा में करियर गाइडेंस कार्यक्रम, बालिकाओं को दिया भविष्य का मार्गदर्शन 

 

डामटा(अमित नौटियाल)- समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज डामटा में आज करियर गाइडेंस एवं परामर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में ग्राम लोदन, बड़कोट निवासी युवा उद्यमी एवं समाजसेवी रोविन वर्मा, चौकी प्रभारी डामटा रतन सिंह बिष्ट एवं समाजसेवी दयाराम थपलियाल ने शिरकत की।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को करियर से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया गया। युवा उद्यमी रोविन वर्मा ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ अपने हुनर और कौशल की पहचान करना बेहद जरूरी है। उन्होंने स्वरोजगार के क्षेत्र में कृषि, बागवानी, नर्सरी एवं पोल्ट्री फार्मिंग में किए जा रहे अपने कार्यों के बारे में विस्तार से बताया और छात्राओं को 12वीं के बाद उपलब्ध करियर विकल्पों, प्रतियोगी परीक्षाओं, व्यावसायिक पाठ्यक्रमों तथा सरकार द्वारा संचालित कौशल विकास योजनाओं की जानकारी दी।

चौकी प्रभारी रतन सिंह बिष्ट ने छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों को लेकर जागरूक किया और साइबर ठगी से बचने के उपाय व सतर्क रहने के टिप्स दिए।

विद्यालय के प्रधानाचार्य यशवंत कुमार काला ने कहा कि इस प्रकार के मार्गदर्शन कार्यक्रम छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास और आत्मनिर्भर बनने के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।

इस अवसर पर दयाराम थपलियाल, नेपाल सिंह रावत, राजेश भण्डारी, गुड़मला वर्मा, रमेश शाह, यशपाल सिंह राणा, चंद्रशेखर मैठाणी, मनोहरी लाल थपलियाल, जीवन सिंह, विशेष्वरी भण्डारी, प्रमिला रावत सहित समस्त विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!