ब्लांक स्तरीय विज्ञान महोत्सव का राजकीय इंटर कालेज दौक में भव्य शुभारंभ बाल वैज्ञानिकों ने माडल के माध्यम से दिखाई प्रतिभा 

ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव का भाजपा प्रदेश महामंत्री मुलायम सिंह रावत ने किया शुभारंभ

विज्ञान महोत्सव से बाल वैज्ञानिकों को मिलता है कुछ नया सीखने का अवसर- मुलायम सिंह रावत

धनोल्टी एक्सप्रेस न्यूज़

सकलाना- जौनपुर ब्लॉक के सकलाना क्षेत्र स्थित राजकीय इंटर कॉलेज दौक सकलाना में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ भाजपा प्रदेश महामंत्री मुलायम सिंह रावत सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विज्ञान आधारित गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।महोत्सव में जौनपुर ब्लॉक के 17 विद्यालयों के 110 छात्र-छात्राओं ने विज्ञान मॉडल, प्रदर्शनी और नाटकों में प्रतिभाग किया। विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज दौक ने प्रथम और राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय साटागाड़ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान प्रदर्शनी के सीनियर वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज दौक की सोनाक्षी प्रथम और राजकीय इंटर कॉलेज नैनबाग की अदिति द्वितीय स्थान पर रहीं। वहीं, जूनियर वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज दौक की अमृता ने प्रथम और राजकीय इंटर कॉलेज आनंद चौक के आदर्श ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री मुलायम सिंह रावत ने कहा कि वर्तमान युग विज्ञान का है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को कुछ नया सीखने और अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा को सामने लाने का अवसर देते हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपनी जिज्ञासा बनाए रखने और विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करने का आह्वान किया।ब्लॉक समन्वयक कमलेश सकलानी ने बताया कि महोत्सव में 17 विद्यालयों के 110 बाल वैज्ञानिकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। उन्होंने सफल आयोजन के लिए शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का संचालन रणवीर नेगी ने किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष जय सिंह, प्रधान वीरपाल सिंह कठैत, प्रधान प्रतिनिधि गंभीर पंवार, प्रधानाचार्य रामऔतार, शुभम बिजल्वाण, अनिल हटवाल, रामसिंह पंवार, नवीन भारती, सचिन रावत, रोहित सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!