उत्तराखंड

दिन के समय संवेदनशील स्थानों पर भारी वाहनों का प्रवेश किया प्रतिबंधित, इस दिन से नियम होंगे लागू

भारी वाहनों से हो रही सड़क दुर्घटनाओं के दृष्टिगत एसएसपी का बड़ा फैसला

दुर्घटनाओं के लिहाज से संवेदनशील स्थानों पर भारी वाहनों के प्रवेश की समय सीमा की निर्धारित

दिन के समय संवेदनशील स्थानों पर भारी वाहनों का प्रवेश किया प्रतिबंधित

01 दिसम्बर 2023 से लागू होंगे प्रतिबंध 



देहरादून- भारी वाहनों के कारण लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह ने घटनाओं की रोकथाम, लोक सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था बनाये रखने के लिए जनपद के निम्न प्रवेश क्षेत्रों / स्थलों पर समय प्रात 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबन्धित किया गया है।
1-  धर्मावाला
2-  रानीपोखरी
3-  सहसपुर
4-  महाराणा प्रताप चौक रायपुर
5-  ट्रांसपोर्ट नगर आईएसबीटी
6-  मसूरी डायवर्जन
7-  लालतप्पड़
8-  माल देवता चौक

इसके अलावा सड़क दुर्घटनाओं की प्रभावी रोकथाम के लिए जनपद के निम्न मार्गों/ स्थलों पर प्रातः 09:00 बजे से रात्रि 21:00 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश को प्रतिबन्धित किया गया है।

1- धूलकोट तिराहा से प्रेमनगर से बल्लूपुर से जी0एम0एस0 रोड से कमला पैलेस तक मार्ग के दोनो ओर
2- आई0टी0 पार्क से सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से तपोवन तिराहा से रायपुर तक मार्ग के दोनो ओर
3- ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा से आशारोड़ी तक तक मार्ग के दोनो ओर ( मार्ग का निर्माण कार्य पूर्ण होने तक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *