उत्तरकाशीउत्तराखंड

बर्नीगाड़ कॉलेज को बी.कॉम की सौगात: पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल की मेहनत लाई रंग 

बर्नीगाड़ कॉलेज को बी.कॉम की सौगात: पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल की मेहनत लाई रंग 



पुरोला (रोबिन वर्मा)-  पुरोला विधानसभा क्षेत्र के विकास को निरंतर गति दे रहे स्थानीय विधायक दुर्गेश्वर लाल के प्रयासों को एक और बड़ी सफलता मिली है। विधायक दुर्गेश्वर लाल द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से क्षेत्र की उच्च शिक्षा में सुधार के लिए कराई गई महत्वपूर्ण घोषणा अब धरातल पर दिखने लगी है। शासन ने राजकीय महाविद्यालय, बर्नीगाड़ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 60 सीटों के साथ बी.कॉम. (वाणिज्य) पाठ्यक्रम संचालित करने की अंतिम स्वीकृति दे दी है।
विधायक दुर्गेश्वर लाल लगातार इस मांग को लेकर मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के संपर्क में थे। इस शासनादेश के जारी होने के बाद पूरे विधानसभा क्षेत्र में खुशी की लहर है। स्थानीय जनता ने इसे विधायक की दूरदर्शी सोच और जनभावनाओं के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का परिणाम बताया है।
विधायक दुर्गेश्वर लाल ने इस बड़ी सौगात के लिए महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय क्षेत्र के दूरस्थ गांवों के गरीब और मेधावी छात्रों को उनके ही घर के पास उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। पुरोला विधानसभा अब शिक्षा और विकास की नई ऊंचाइयों को छू रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!